मुंबई, ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर का पहला गाना रिलीज हो गया है। घुंघरू गाने में ऋतिक रोशन ने वाणी कपूर संग पैर थिरकाएं हैं। गाने की शुरुआत में वाणी कपूर बिकिनी बॉडी फ्लॉट करती नजर आईं। ऋतिक और वाणी की केमिस्ट्री जबरदस्त है। गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है, गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने कंपोज किया है। लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। यूजर्स ने लिखा ये गाना मुझे बैंग बैंग के टाइटल सॉन्ग की याद दिला रहा है। खबर है कि ट्रैक को लेकर वॉर के निर्देशक, सिद्धार्थ आनंद ने कहा अरिजीत हमारे देश के सिंगिंग सेंसेशन हैं। हम पहले दिन से चाहते थे कि वहां हमारे लिए पार्टी सांग गाए। अरिजीत ने ऋतिक के लिए एक डांस नंबर गाया। हमारे लिए एक बहुत बड़ी यूएसपी है और उन्होंने एक अभूतपूर्व काम किया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में बॉलीवुड के इन दो हैंडसम हंक हीरोज टाइगर और ऋतिक को साथ में देखा जाएगा। वॉर में दर्शकों को खतरनाक स्टंट और एक्शन सीन्स, फाइट सीक्वेंस देखने को मिलेगा।