भोपाल, इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों को मौत की नींद सूला देने वाला जानलेवा हादसा सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना आष्टा के पगारिया हॉट के पास हुई। यहां एक्सयूवी गाड़ी पुल से टकरा गई। मृतकों में 2 पुरुष, 2 बच्चे और 1 महिला है। हादसे में एक गम्भीर घायल हैं। अनुसार दुर्घटना आष्टा के पगारिया हॉट के पास पर हुई। यहां एसयूवी पुल से टकरा गई। सभी लोग भोपाल के आनंदनगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक घायल को भोपाल रेफर किया गया है। हादसे में अंकुश, श्रद्धा, अनुराग, अंशिका और हिना की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि मृतक श्रद्धा अंकुश की पत्नी है। मृतक अंशिका और हिना अंकुश और श्रद्धा की बेटियां हैं। वहीं मृतक अनुराग अंकुश का भाई है।