ग्वालियर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बहन एवं पूर्व विधायक सुषमा सिंह का सोमवार की रात को निधन हो गया है। वह 87 वर्ष की थी। पिछले कुछ वर्षों से वह बीमार चल रही थी। सुषमा सिंह जनता पार्टी में प्रदेश के उपाध्यक्ष और करेरा से विधायक थी। शिक्षा संगीत में उनकी विशेष रुचि थी। वह अपने परिवार में 2 पुत्र और नातियों से भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को महाराणा प्रताप नगर स्थित निवास स्थान से निकली और विवेकानंद श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।