लालजी टंडन मध्यप्रदेश और आनंदीबेन पटेल को यूपी का राज्यपाल नियुक्त किया गया

नई दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आधा दर्जन गर्वनरों की नियुक्ति की है। शनिवार को कुछ नए राज्यपाल नियुक्त किए गए तो कुछ का तबादला किया गया। कुल मिलकर 6 राज्यपालों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है जबकि जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। क्योंकि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी,त्रिपुरा के कप्तान सिंह सोलंकी और नगालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य का कार्यकाल खत्म हो रहा है। अभी गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल मध्य प्रदेश की राज्यपाल हैं। उनका तबादला उत्तर प्रदेश कर दिया गया है। उधर,बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का भी तबादला मध्य प्रदेश कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में आनंदीबेन पटेल, पश्चिम बंगाल में जगदीप धनखड़ को नियुक्त किया गया। मध्य प्रदेश से आनंदीबेन पटेल का तबादला यूपी और लालजी टंडन को बिहार से मप्र भेजा गया है, त्रिपुरा में कप्तान सिंह सोलंकी का कार्यकाल खत्म हुआ है तो उनकी जगह रमेश बैंस को राज्यपाल बनाया गया है , वहीं नगालैंड में पद्मनाभ आचार्य का भी कार्यकाल पूरा होने पर आरएन रवि को राज्यपाल नियुक्त किया है। बिहार का राज्यपाल फागु चौहान को बनाया गया।
पांच और राज्यों के राज्यपाल हो रहे सेवानिवृत्त-
5 अन्य राज्यों के राज्यपाल भी अगले दो महीनों में रिटायर होंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव का कार्यकाल 29 अगस्त को, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का 30 अगस्त को, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला का 31 अगस्त को, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का 3 सितंबर को और केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम का कार्यकाल 4 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *