प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने अब सौंपी पूरे उत्तर प्रदेश की कमान

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता और मप्र के गुना से पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा अकेले ही मिशन 2022 संभालेंगी। प्रियंका गांधी को पूरे यूपी का प्रभार सौंपा गया है। प्रियंका गांधी को प्रभारी बनाए जाने के बाद यूपी के कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता काफी खुश हैं। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश में एक प्रभारी होने से पार्टी को किसी भी तरह के फैसले लेने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। बता दें करीब 6 महीने पहले ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव का कार्यभार सौंपा था और साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की भी जिम्मेदारी दी थी। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को पूरे उत्तर प्रदेश की कमान सौंप दी है।
वहीं राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी ने नए अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है और नया अध्यक्ष तय होने के बाद प्रदेश स्तर पर भी कांग्रेस में बदलाव की संभावना है। वहीं पूरे उत्तरप्रदेश में बतौर प्रभारी प्रियंका गांधी संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगी। बता दें कांग्रेस में अक्सर ही इस बात को लेकर मांग की जा चुकी है कि उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटकर चार अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए जाने चाहिए, लेकिन पार्टी में पार्टी ने अंत में राय बनी की एक ही प्रभारी और एक ही अध्यक्ष पूरे प्रदेश की कमान संभालेगा। जिसके बाद प्रियंका गांधी के नाम पर सहमति बनने के बाद उन्हें पूरे यूपी का प्रभार सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *