मुंबई, मुंबई से मस्कट जा रही ओमान एयरलाइंस की फ्लाइट के WY 204 एयरबस A330-300 विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सूत्रों के अनुसार विमान का इंजन फेल होने के बाद उसे मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर उतारा गया। मिली जानकारी के अनुसार इस विमान में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग से कुछ समय पहले मुंबई एयरपोर्ट से ओमान के लिए उड़ान भरी थी। विमान को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार शाम में पांच बजे मस्कट में उतरना था। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।