छठवें सबसे अमीर रहे अनिल अंबानी अब अरबपतियों के क्लब से बाहर हुए

मुंबई, आरकॉम के मालिक अनिल अंबानी अरबपतियों के क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति 42 अरब डॉलर (2933 अरब रुपए) से घटकर अब महज 0।5 अरब डॉलर (34 अरब रुपए) रह गई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उनकी पूंजी सिर्फ 765 करोड़ रुपए रह गई है। अनिल अंबानी 2008 में दुनिया के छठवें सबसे अमीर शख्स थे, लेकिन पिछले 11 सालों मे संपत्ति लगातार नीचे आती गई और अब उनका कारोबार महज 3651 करोड़ रुपए का रह गया है। इसमें भी काफी संपत्ति उन्होंने गिरवी रखी है। अनिल की अगुवाई वाले द रिलायंस ग्रुप की पूंजी चार माह पहले आठ हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी। मार्च 2018 में रिलायंस ग्रुप कंपनियों का कुल कर्ज 1.7 लाख करोड़ रुपए थे। उन्होंने 14 माह में 35 हजार करोड़ रुपए चुकाने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *