सरायकेला-खरसावां में नक्सली हमले में दो एएसआई और पांच जवान शहीद,हथियार भी लूटे

रांची, झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले मेंशुक्रवार को नक्सलियों ने 5 जवानों की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के पांच जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कुकडु हटिया के तिरूलडीह की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास बाजार लगा हुआ था। इस दौरान ही नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर ही 5 जवान शहीद हो गए।
डीआईजी कर रहे कैंप
नक्सली हमले में 2 सब इंस्पेक्टर,एएसआई और 3 जवान शहीद हुए है। इसकी पुष्टि पुलिस ने भी कर दी है। हमले के बाद झारखंड के डीजीपी ने कहा कि सरायकेला में नक्सली हमला हुआ है। डीआईजी घटना स्थल पर कैंप किए हुए हैं। जिस जगह पर हमला हुआ है वह पश्चिम बंगाल और झारखंड का बॉर्डर एरिया है।
हथियार लेकर भागे नक्सली
हमले के बाद बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद नक्सली जवानों के हथियार को लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि हमले के बाद से एक जवान लापता भी है, वहीं वाहन के चालक का कहना है कि गश्ती में पांच जवान ही निकले थे। जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा समेत वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गये और इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
झारखंड के डीजीपी केएन चौबे ने कहा कि जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। बगल में बाजार लगा हुआ था। इस दौरान ही हमला हुआ है। वहां पर बड़े अधिकारियों को भेजा गया है। फिर वहां से वह रिपोर्ट देंगे।
मृतकों की सूची
एएसआई गोवर्द्धन पासवान,एएसआई मंधन हांसदा, आरक्षी धनेश्वर महतो, युद्धिष्ठिर और डिबरू पूर्ति शामिल है।
सीएम ने कहा-शहादत बेकार नहीं जाएगी
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरायकेला में नक्सली हमले की निंदा करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। दुख की इस घड़ी में समस्त झारखंडवासी और सरकार शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ है। राज्य में अंतिम साँसे गिन रहे नक्सलवादियों ने बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से राज्य सरकार और सुरक्षाकर्मियों का मनोबल न टूटेगा और न ही विचलित होगा। सरकार कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *