पिता संग फोटो शेयर कर इमोशनल हुई प्रियंका

मुंबई, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कुछ इमोशनल हैं। दरअसल प्रियंका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बचपन की फोटो पोस्ट की थी, जिसमें पिता अशोक चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में जहां छोटी सी प्रियंका एक पेड़ पर बैठी हुई नजर आती हैं तो वहीं उनके पिता अशोक चोपड़ा पेड़ की टहनी पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने भावुक कैप्शन लिखा, ‘6 साल, लगता है जैसे कल ही हमने आपको खो दिया…! आई मिस यू डेड। बेवजह।’ इससे प्रियंका का अपने पिता के प्रति जुड़ाव तो पता चलता ही है, साथ ही वो कितनी भावुक हैं यह भी यहां शो होता है। साल 2013 में प्रियंका ने अपनी पिता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। प्रियंका तब से गहरे सदमें में रहीं। अक्सर उन्हें अपने पिता के बारे में बात करते हुए देखा जाता रहा है। यही नहीं बल्कि प्रियंका ने तो अपने हाथ पर ‘डैडी लिटिल गर्ल’ का टैटू भी बनवा रखा है, जिससे वो अपने पिता को एक पल के लिए भी मिस करना नहीं चाहती हैं। जहां तक प्रियंका के फिल्मी सफर की बात है तो वो बहुत जल्द ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी, जिसमें प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *