मुंबई,बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पिछले कुछ समय से अपने बेटे तैमूर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। दरअसल कभी वो तैमूर को कंधे में बैठाए दिखे तो कभी वो उन्हें गोद में उठाए कहीं जाते दिखे, इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, लेकिन अब सैफ अपने नए लुक के कारण चर्चा में हैं। आजकल सैफ अली अपने नए हेयरकट के साथ नजर आ रहे हैं। वैसे यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आया है। न्यू हेयरकट में सैफ ज्यादा जवां नजर आ रहे हैं। सैफ का यह नया लुक अजय देवगन के घर पर देखने को मिला है। इसी दौरान की तस्वीरें वायरल हुई हैं और तभी से वो चर्चा में बने हुए हैं। सैफ के फैंस को भी यह लुक काफी पसंद आया है। बहरहाल खबर यह है कि सैफ ने यह लुक अपकमिंग फिल्म जवानी जानेमन के किरदार को निभाने के लिए लिया हुआ है। फिल्म को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं। नए लुक में सैफ जब स्पॉट हुए तो उनके साथ उनकी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान भी साथ-साथ थे। दरअसल सैफ अपने परिवार के साथ वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने के लिए अजय देवगन के घर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों कलाकार आपस में बातचीत करते हुए भी नजर आए।