दुनिया की ऐसी अनोखी घड़ी जिसमें कभी नहीं बजते 12

बर्न, विश्व में कई प्रकार की विचित्र वस्तुएं होती है जो लोगों को अंचभित कर देती हैं। हम बताने जा रहे है एक ऐसी घड़ी के बारे में जिसमें कभी 12 बजे बजते ही नहीं है। इसके पीछे की सच्चाई जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह अजीबोगरीब घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है। इस शहर के टाउन पर एक घड़ी लगी है। उस घड़ी में घंटे के सिर्फ 11 अंक ही हैं। उसमें से नंबर 12 गायब है। वैसे यहां पर और भी कई घड़ियां हैं, जिसमें 12 नहीं बजते। इस शहर की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां के लोगों को 11 नंबर से काफी लगाव है।
यहां की जो भी चीजे हैं उनका डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमता रहता है। 11 नंबर के प्रति लोगों के इतने लगाव के पीछे एक सदियों पुरानी मान्यता है। एक समय में सोलोथर्न के लोग काफी मेहनत करते थे, लेकिन इसके बावजूद उनके जीवन में खुशियां नहीं थी। कुछ समय के बाद यहां की पहाड़ियों से एल्फ आने लगे और लोगों के जीवन में खुशहाली आने लगी। जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *