पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का निधन

भोपाल, दिवंगत कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 84 साल की थी। वे कई दिनों से बीमार थीं। उनके बेटे और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। सरोज सिंह का अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह नगर चुरहट में किया जाएगा। निधन की खबर के बाद अजय सिंह दिल्ली पहुंंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि उनको रात में सोते समय हार्ट अटैक आया था। सुबह जब डॉक्टरों ने चेक किया तो वे मृत मिलीं। सरोज सिंह दो साल से बेटी वीणा के साथ नोएडा में रहती थीं। अर्जुन सिंह तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और पंजाब के राज्यपाल रहे। 4 मार्च, 2011 को दिल्ली में उनका निधन हुआ था। उनके दो बेटे अभिमन्यु और अजय तथा एक बेटी वीणा सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *