दिग्विजय चुनाव जीत रहे, 23 को मोदी की विदाई पक्की – सज्जन

इंदौर, म.प्र. के लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने आज यहां कहा कि २३ मई को चुनाव परिणाम के आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई होने वाली है। उन्होंने कहा भाजपा हार रही है। राजधानी भोपाल में लड़ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के बारे में आपने कहा कि वे निश्चित रूप से जीत रहे हैं। मतदाताओं ने देख लिया कि ऐसा भाजपा प्रत्याशी जो खुद के बल पर चल-फिर नहीं सकता, वह भोपाल का क्या विकास करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बारे में चुटकी लेते उन्होंने कहा कि चौहान म.प्र. सरकार गिराने के सपने देख रहे हैं। प्रदेश सरकार पूरे ५ साल पूरे करेगी, कांग्रेस के पास बहुमत है।
वर्मा आज सुबह कांग्रेस के घोषणा पत्र के लोकार्पण समारोह में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। आपने कहा कि घोषणा पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलवूâद पर भी ध्यान दिया है, अच्छी बात है। म.प्र. शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ रहा है। दोनों मंत्री इंदौर के हैं। स्थिति में सुधार होगा। इंदौर के बिगड़ते यातायात पर आपने कहा कि इसके लिए फ्लाई ओव्हर जरूरी है। उन्होंने दो फ्लाई ओव्हर भंवरकुआ से तेजाजी नगर और एमआईजी से नौलखा तक स्वीकृत कराये हैं। रेलवे की समस्या पर आपने कहा कि नए रेल्वे स्टेशन का विकास हो गया है। अब रेलों में कनिक्टवीटी बढ़ाएंगे। आपने इंदौर और भोपाल के बीच एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की बात भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *