पराग्वे का झंडा लगाने से रॉबर्ट वाड्रा की किरकिरी फिर हटाया ट्वीट

नई दिल्ली, सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने वोट डालने के बाद सचित्र ट्वीट में तिरंगे की जगह पराग्वे का झंडा लगा दिया। बाद में सोशल मीडिया फजीहत होने के बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने लोधी एस्टेट में वोट डाला। वोट डालने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी पोस्ट की। जिसमें वाड्रा ने फेसबुक और ट्विटर पर तिरंगे की बजाय पराग्वे देश का झंडा पोस्ट कर दिया। उनकी इस चूक पर लोगों ने खूब मजे लिए। वाड्रा ने वोट करने के बाद ट्विटर पर सेल्फी पोस्ट की और लिखा, ‘हमारा अधिकार हमारी ताकत है। आप सबको बाहर निकलना चाहिए और वोट डालना चाहिए। अपने खास लोगों के सम्मिलित भविष्य, सेक्युलर, और देश के सुरक्षित भविष्य के लिए हमें सबका सहयोग चाहिए’। रॉबर्ट वाड्रा ने जो झंडा ट्वीट किया था उसमें भी तीन रंग मौजूद थे। जिसमें ऊपर लाल, बीच में सफेद और नीचे नीला रंग है। बीच में एक चक्र भी है। ये झंडा पराग्वे का है। जबकि हमारे देश के झंडे में सबसे ऊपर भगवा और नीचे हरा रंग होता है। रोबर्ट वाड्रा ने फेसबुक और ट्विटर दोनों ही जगह ये पोस्ट की थी। हालांकि ट्विटर से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। लेकिन फेसबुक में इस पोस्ट की एडिट हिस्ट्री में साफ मालूम हो रहा है कि रोबर्ट वाड्रा ने पराग्वे का झंडा लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *