मुंबई, बालीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू फिल्म ‘सांड की आंख’ की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म दो महिला शूटर, 87 साल की चंद्रो और 82 साल की प्राक्षी की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप है। दोनों ऐक्ट्रेस अब तक फिल्म के सेट से अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। अब भूमि ने रियल शूटर दादियों का एक विडियो शेयर किया है। भूमि पेडनेकर ने एक विडियो शेयर किया है जिसमें प्राक्षी और चंद्रो ने अपना अनुभव शेयर किया है। दोनों ने बताया कि कैसे उन्होंने शूटिंग की। शुरुआत की। इसके बाद गांव में उनका मजाक उड़ाया जाने लगा लेकिन उन्होंने अपना शौक नहीं छोड़ा। आखिरकार जब उन्हें शूटिंग में पहला मेडल मिला तब लोग उनकी मिसाल देने लगे। बता दें कि ‘सांड की आंख’ अनुराग कश्यप प्रड्यूस कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘वुमनिया’ था। टाइटल विवाद के कारण फिल्म का नाम बदलकर ‘सांड की आंख’ रख दिया गया। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म को दर्शक किस तरह से लेते हैं।