भारत में विकसित निर्भय सब-सोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, 1000 किमी तक साधेगी निशाना

भुवनेश्वर, निर्भय सब सोनिक क्रूज मिसाइस से 1000 किलोमीटर दूर तक निशाना साधा जा सकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मिसाइल को भारत में ही विकसित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इसे तैयार किया है। निर्भय सब सोनिक क्रूज मिसाइल का इससे पहले 5 बार परीक्षण किया जा चुका है। इसका पहला परीक्षण 12 मार्च 2013 को किया गया था। दूसरा अक्टूबर 2014, तीसरा अक्टूबर 2016, चौथा दिसंबर 2016 और पांचवा परीक्षण नवंबर 2017 में किया गया था। निर्भय के सफल परीक्षण के साथ ही भारत को रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *