मैक्सिको की कंपनी ने कैक्टस के जूस से बनाया फ्यूल,चलने लगी उससे गाड़ियां

मैक्सिको,अपने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाली गाड़ियों के बारे में तो सुना होगा लेकिन क्या यह सुना है कि कोई कार कैक्टस जूस से पावर ले रही हो? सुनने में अटपटा लगे लेकिन ऐसा हो रहा है। मैक्सिको की एक कंपनी कारों को डीजल, पैट्रोल या सीएनजी से नहीं बल्कि कैक्टस जूस से चला रही है। यह कंपनी है नोपलीमैक्स है। नोपलीमैक्स ने 2014 में कारों को चलाने में कैक्टस जूस का इस्तेमाल शुरू किया था। यह नोपल से बायोफ्यूल बनाती है।
नोपाल को आमतौर पर प्रिकली पियर कैक्टस भी कहा जाता है। इसके पौधे को ग्रीन गोल्ड आफ मैक्सिको कहते हैं। कैक्टस से फ्यूल बनाने के लिए सबसे पहले नोपल कैक्टस को साफ किया जाता है। उसके बाद खाद के साथ मिक्स किया जाता है और डिकंपोज होने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस प्रक्रिया में मीथेन पैदा होती है जिस व्हीकल्स में फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। कार के अलावा नोपलीमैक्स इस फ्यूल की टैस्टटिंग लोकल बस और सरकारी व्हीकल्स पर भी कर रही है। कंपनी का कहना है कि नोपल से फ्यूल बनाने की प्रक्रिया में जो बायोगैस प्रोड्यूस होती है उसकी लागत केवल 0.65 डॉलर प्रति लीटर पड़ेगी। यह रैगुलर फ्यूल की कॉस्ट से लगभग एक तिहाई सस्ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *