आदिवासी नेत्री ‎‎हिमा‎द्रि सिंह भाजपा में शामिल, शहडोल से भाजपा का टिकट मिलने के आसार

भोपाल,लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में भी राजनी‎तिक उथल-पुथल का दौर जारी है। यहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की तेज तर्रार नेता मानी जाने वाली हिमाद्रि सिंह भाजपा में शा‎मिल हो गई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें शहडोल लोकसभा से टिकट दे सकती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री श्रीमती हिमाद्री सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री श्रीमती हिमाद्री सिंह ने 2016 में कांग्रेस की तरफ से शहडोल लोकसभा से लड़ चुकी है। विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रह चुकी है। उनके पिता कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व. दलबीर सिंह केन्द्र में दो बार मंत्री भी रह चुके है। इनकी मां स्व. श्रीमती राजेश नंदनी भी कांग्रेस की सांसद रह चुकी है। श्रीमती हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करके देश में फिर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने इसके लिए अपने साथियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास व्यक्त करता हूँ कि श्रीमती हिमाद्री सिंह भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विंध्य क्षेत्र में काम करके पार्टी को मजबूत करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, नरेन्द्र मरावी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *