आंध्र एवं अरुणाचल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

नई दिल्ली, रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। लंबे इंजतार के बाद आई इस सूची में आंध्रप्रदेश के 123 और अरुणाचल प्रदेश के 54 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। शेष बचे उम्‍मीदवारों की घोषणा जल्‍द होने की उम्‍मीद है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्‍याशी होंगे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्‍यों ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी कराए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश और अरुणाचल दोनों ही राज्‍यों में पहले चरण में 11 अप्रैल को सभी सीटों पर मतदान कराया जाएगा। नतीजे 23 मई को आएंगे। तेलंगाना के अलग होने के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के सामने इस चुनाव में अपनी प्रतिष्‍ठा बचाए रखने की चुनौती है। वहीं जगन मोहन रेड्डी अपनी पार्टी वाईआरएस कांग्रेस को इस चुनाव में जीत दिलाकर पिता राजशेखर रेड्डी की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार यहां 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा के खते में 11 सीटें और निर्दलीय के खाते में 2 सीटें गई थी इसके अलावा पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने 5 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *