अल्पेश ठाकोर के भाजपा में जाने की अटकलें, स्‍वर्णिम संकुल 2 की साफ-सफाई से मंत्री बनाये जाने का अंदेशा

अहमदाबाद, गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने वाले ओबीसी नेता और पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर बहुत जल्‍द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अल्‍पेश के साथ कांग्रेस के कई और विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि अल्‍पेश को भाजपा सरकार में सीधे मंत्री बनाया जा सकता है। सचिवालय के स्‍वर्णिम संकुल 2 के दफ्तर में साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर ने कुछ दिन पहले खुद को दरकिनार किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कांग्रेस पर उनकी और उनके समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। हालांकि अल्‍पेश भाजपा में शामिल होने की बात से इनकार कर रहे हैं। गौरतलब है कि भाजपा की मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है, ‎जिसमें भाजपा के ही विधायक हकुभा जडेजा को मंत्री बनाया जा सकता है। हकुभा राज्यसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। उसके बाद 2017 में भाजपा की सीट के चुनाव लड़कर जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *