मेरा परिवार भाजपा परिवार कैंपेन लॉन्च, शाह ने पार्टी का झंडा फहराकर की शुरुआत

नई दिल्ली,आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह कमर कस कर सियासी रणभूमि में उतर चुकी है। चुनावी शंखनाद के साथ ही बीजेपी ने देश में मेगा चुनावी अभियान का आगाज किया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में अपने घर से भाजपा का झंडा फहराकर मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान की शुरुआत की। मेरा परिवार-भाजपा परिवार इस अभियान के तहत अपने घर पर भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाकर, 2019 में फिर से भाजपा सरकार बनाने और मोदी के साथ मजबूती से खड़े होने का संकल्प दोहराएंगे। बता दें ‎कि भाजपा इस अभियान के माध्यम से अपने नाम और चुनाव निशान को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है। भाजपा इस अभियान के जरिए पांच करोड़ से ज्यादा परिवारों को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य ‎निर्धा‎रित ‎किया है।
भाजपा के ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ऑडियो डाली गई है। ‎जिसमें भाजपा अध्यक्ष कह रहे हैं, मैं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 12 फरवरी को करोड़ों देशवासियों के साथ अपने घर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा और स्टिकर लगाकर मेरा परिवार भाजपा परिवार की शुरुआत कर रहा हूं। 2019 के चुनाव में फिर एक बार नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मोदी जी के साथ खड़े रहेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह 9 बजे अपने घर पर झंडा फहराकर इस अभियान का आगाज ‎किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वघानी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद दीनदयाल ऑडिटोरियम में ही देशभर में मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान लॉन्च करेंगे। यहीं से देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और शाम 3 बजे अमित शाह गोधरा में पंचमहल, दाहोद और छोटा उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का क्लस्टर सम्मेलन में शा‎मिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *