J & K हिमस्खलन-बर्फबारी से सात पुलिसकर्मी और पति-पत्नी की मौत

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के नजदीक हिमस्खलन ‎के चलजक पुलिस चौकी में सात पुलिसकर्मियों ‎की मौत हो गई। सभी के शव बाहर ‎निकाल ‎लिया गया है। इसके अलावा अनंतनाग में भारी बर्फबारी के कारण दो लोगों की मौत हो गइ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले की घटना में दो पुलिसकर्मियों को बचा लिया गया था जबकि अन्य लापता थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाये गये पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी गयी है। वहीं, दूसरी घटना में अनंतनाग जिले में हिमस्खलन के कारण मकान के ढहने से मलबे में दबने के कारण पती-पत्नी की मौत हो गयी। बचाव दल ने युगल के दो बच्चों को जीवित बचा लिया। अधिकारी के मुता‎बिक जिले के कोकेरनाग क्षेत्र में सोनबरारी-मागम में यह घटना हुई। इस हिमस्खलन में बशीर अहमद कुरैशी और उसकी पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस चौकी की घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम जिले में काजीगुंड की तरफ पर जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर हिमस्खलन हुआ था। सुरंग के निकट चौकी पर तैनात 10 पुलिसकर्मी हिमस्खलन से पहले वहां से सुरक्षित निकल गये थे, जबकि 10 पुलिसकर्मी फंस गये थे।
पुलिस के अनुसार तेज हवा चलने और बर्फ जमा होने के चलते बचाव दल को घटनास्थल पर पहुंचने में मुश्किल हुई। कश्मीर में पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों में हिमस्खलन और कई स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 16 के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बर्फबारी हुई है। जिले के कुछ हिस्सों में पांच फुट तक बर्फबारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *