महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने की आरोपी पूजा और उनके पति गिरफ्तार

अलीगढ़, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर गोली मार कर उनकी हत्या का सीन दोहराने की मुख्य आरोपी अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस बीते एक सप्ताह से उनके विभिन्न ठिकानों पर दबिस दे रही थी।
30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर इन दोनों ने कुछ साथियों के साथ मिल कर महात्मा गांधी की हत्या का सीन दोहराया था। इसके लिए उन्होंने एक पुतले पर गांधीजी का पोस्टर लगाकर उस पर टॉय पिस्टल से गोलियां चलाई थीं। वायरल हुए विडियो में सभी लोग गांधीजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे थे। घटना का विडियो सामने आने के बाद अलीगढ़ के गांधीपार्क थाने में पूजा और अशोक समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पूजा और उसके पति समेत अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार तक कोर्ट में सरेंडर करना था। इसके बाद पुलिस उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर रही थी। हालांकि उससे पहले ही पुलिस की एक टीम ने दोनों को अलीगढ़ के टप्पल से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *