मध्यप्रदेश में जल और जमीन दोनों यहां आओ उद्योग लगाओ : कमलनाथ

दावोस,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनामी सम्मेलन में निवेशकों को, मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए मध्य प्रदेश की खूबियों की जानकारी दी। कमलनाथ ने एक साक्षात्कार में कहा कि, मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिए निवेश करने के लिए बहुत सारी खूबियां है। भारत का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में मध्य प्रदेश का विकास हो रहा है। मध्य प्रदेश की सरकार इसके लिए सुनियोजित प्रयास कर रही है।
कमलनाथ ने निवेशकों से चर्चा करते हुए कहा की बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। जिसे हमने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है।यहां पर उद्योगों की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। वहीं उद्योगों को कम लागत मूल्य पर औद्योगिक गतिविधियों को पूरा करने में मदद मिलेगी। जिसके कारण उद्योग सारी दुनिया में प्रतिस्पर्धी होंगे। कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश में जमीन की उपलब्धता है।यह भारत के मध्य में स्थित है। यहां पर जल, जंगल और जमीन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।सड़क रेल और हवाई मार्ग से मध्य प्रदेश जुड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कमलनाथ दावोस सम्मेलन में दुनिया भर से आए निवेशकों के साथ अलग-अलग बैठक करके मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए उन्हें राज्य की खूबियां बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *