भोपाल, राज्य शासन ने राजेन्द्र कुमार मिगलानी को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। मिगलानी की नियुक्ति संबंधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी किये गये हैं। भूपेन्द्र गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। ये आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किये गये हैं।