बर्खास्त आईएएस अरविन्द जोशी एवं टीनू जोशी की साढे तीन करोड़ की बीमा पॉलिसी आईटी ने कि अटैच

भोपाल, पद पर रहते करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति अर्जित करने वाले बर्खास्त आइएएस अधिकारी अरविन्द जोशी एवं टीनू जोशी की 3.5 करोड़ रुपए की बीमा पॉलिसी आयकर विभाग ने अटैच कर ली हैं। विभागीय जांच मे सामने आया कि जोशी ने 33 पॉलिसी ली थीं, जिनमें से कई पॉलिसी परिवार के सदस्यों और कुछ बैंक कर्मचारियों के नाम थीं। गोरतलब है कि आयकर विभाग ने वर्ष 2010 में जोशी दंपती के ठिकानों से करोड़ों रुपए नकद और प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए थे। इसी दौरान बीमा पॉलिसियों की भी जानकारी मिली थी। जोशी ने आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल में की गई बीमा पॉलिसी में इन्वेस्ट किया था। जांच मे सामने आया कि पॉलिसी करवाने में बैंक की एजेंट सीमा जायसवाल की अहम भूमिका रही थी। आयकर विभाग अधिकारियो के अनुसार इंश्योरेंस के माध्यम से काले धन को सफेद करने का खेल सीमा जायसवाल के माध्यम से खेला गया था। सीमा, जोशी परिवार के अलावा कुछ कर्मचारियों के नाम पर नकद राशि लेती थी। फिर इस राशि को अलग-अलग खातों में डालकर उन्हें वापस पॉलिसियों में ट्रांसफर कर देती थी। इस तरह कालाधन सफेद हो जाता था। विभागीय सूत्रों ने बताया, ये 33 पॉलिसी जिनके नाम है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इनमें से जो लोग इस गड़बड़झाले में शामिल नहीं थे, लेकिन उनके खाते में पैसा जमा हुए और निकाले गए थे, उन्हें विभाग गवाह बनाकर आगे जांच करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *