तीन राज्यों के 65 सांसदों में 11 ने ही खर्च की पूरी निधी, जानिए किसने किया कितना खर्च

भोपाल,लोकसभा चुनाव के ‎लिए राजनीतिक पार्टियां एक बार ‎फिर से वादों की झड़ी लगाने जा रही हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जिन तीन राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया, वहां के सांसदों के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्यादातर अपनी निधि खर्च करने में विफल रहे हैं। केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय के डाटा के अनुसार मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 65 सांसदों में से महज 11 लोगों ने ही अपनी पूरी निधि का उपयोग किया है। बता दें ‎कि सांसदों को विकास कार्यों में खर्च करने के लिए सालाना 5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। इसके हिसाब से पांच सालों में सभी सांसदो को कुल 25 करोड़ रुपए मिलते हैं। वहीं मध्यप्रदेश में 29 सांसदो में से कुल 9 ही ऐसे हैं जिन्होंने अपनी निधि पूरी खर्च की है। इनमें से सात भाजपा और दो कांग्रेस के सांसद हैं। छत्तीसगढ़ में भी 11 सांसदों में केवल एक ने ही पूरी राशि खर्च की है। दुर्ग से ताम्रध्वज साहू ने ही अपनी निधि खर्च की है। वे अब उप-मुख्यमंत्री हैं, वहीं देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में 25 सांसदों में केवल एक सांसद भाजपा के निहालचंद्र चौहान ने ही पूरी निधि खर्च की है। 29 लोकसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में कुल 26 सीटें भाजपा के पास हैं और तीन कांग्रेस के पास हैं। हालांकि 2014 में कांग्रेस के पास महज 2 लोकसभा सीटें थीं, लेकिन रतलाम-झाबुआ के उप-चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गईं। वहीं छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ही सबसे ज्यादा 10 सीटों के साथ आगे है, उसके बाद कांग्रेस के पास महज एक सीट है। इसके अलावा राजस्थान में 2014 लोकसभा चुनाव में तो भाजपा ने पूरी 25 सीटों पर जीत हा‎सिल की थी। लेकिन दो उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी से ये सीटें छीन लीं।

सांसद निधि- मोदी के सांसदों को विकास नहीं पसंद
मध्यप्रदेश के 29 में से 20 सांसद जनता के लिए खर्च नहीं कर पाये सांसद निधि
5 साल ख़त्म पूरे होने वाले हैं। ऐसे में सभी सांसदों को 25-25 करोड़ रुपये सांसद निधि मिली। सिर्फ 9 सांसदों ने ही अपनी संपूर्ण निधि को विकास कार्यों में खर्च किया है। यह खुलासा केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ है। गौरतलब है कि मप्र के कुल 29 सांसद हैं। भाजपा के 26, कांग्रेस के 3 सांसद हैं।
भाजपा : 26 में से 7 ही खर्च कर पाये राशि
सांसद सीट खर्च राशि (कुल 25 करोड़)
सुमित्रा महाजन इंदौर 25 करोड़
सावित्री ठाकुर धार 25 करोड़
मनोहर ऊंटवाल देवास 25 करोड़
गणेश सिंह सतना 25 करोड़
प्रह्लाद पटेल दमोह 25 करोड़
लक्ष्मीनारायण यादव सागर 25 करोड़
बोध सिंह भगत बालाघाट 25 करोड़
19 नहीं खर्च पाये राशि
सांसद सीट खर्च राशि (कुल 25 करोड़)
ज्ञान सिंह शहडोल 12.50 करोड़
आलोक संजर भोपाल 15 करोड़
ज्योति धु्रर्वे बैतूल 15 करोड़
फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला 17.50करोड़
नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर 15 करोड़
रीति पाठक सीधी 20 करोड़
राकेश सिंह जबलपुर 20 करोड़
सुधीर गुप्ता मंदसौर 20 करोड़
नंदुकमार सिंह चौहान खंडवा 20 करोड़
कांग्रेस : 3 में से 2 की खर्च पाये राशि
पार्टी सीट खर्च राशि (कुल 25 करोड़)
कमलनाथ छिंदवाड़ा 25 करोड़
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना 25 करोड़
कांग्रेस : भूरिया सबसे फिसड्डी
पार्टी सीट खर्च राशि (कुल 25 करोड़)
कांतिलाल भूरिया रतलाम 12.50 करोड़
क्या है सांसद निधि
सांसदों को ये पैसा उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए दिया जाता है। सांसद अपनी मर्जी से पैसा खर्च कर सकते हैं। प्रशासन के उपयोगिता प्रमाण पत्र के आधार पर ही राशि खर्च की जाती है। साल में दो बार ये राशि जारी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *