आलिया-रणबीर कपूर जून में करेंगे सगाई?

मुंबई, खबरों की मानें तो बालीवुड की एक जोडी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों बॉलिवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों स्टार्स इस साल जून में सगाई कर सकते हैं। दोनों स्टार्स के अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज के बाद शादी करने की भी खबरें हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के परिवार से भी घुल-मिल गए हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर अक्सर आलिया भट्ट के साथ फैमिली पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बता दें कि दोनों फिलहाल साथ में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम कर रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट की अगली फिल्म ‘गली बॉय’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के अपोजिट दिखाई देंगी। फिल्म इस साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होगी। मालूम हो कि बीते साल बॉलिवुड में कई बड़ी शादियां हुईं। साल के जाते-जाते पावर कपल रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस शादी के बंधन में बंध गए। वहीं सोनम कपूर और आनंद आहूजा भी अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं। वहीं फैन्स अब बॉलिवुड की अगली बड़ी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *