पासवान ने राबड़ी को कहा अंगूठा छाप, उनकी ही बेटी बिफरी, पिता से की माफी की मांग

पटना,केंद्रीय मंत्री और लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान की बेटी आशा पासवान ने उस समय अपने पिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जब उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी को अंगूठा छाप बताया। राबड़ी पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए उन्होंने अपने पिता से माफी की मांग की। आशा ने चेतावनी दी है कि अगर उनके पिता इसके लिए माफी नहीं मांगते तो महिलाओं के साथ वे पटना स्थित लोजपा के प्रदेश मुख्यालय के समक्ष धरना पर बैठेंगी बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव जदयू और भाजपा के साथ मिलकर लड़ने जा रहे पासवान ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान राजग नीत केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का विरोध करने को लेकर राजद पर निशाना साधा था। पासवान ने बिना नाम लिये कहा था कि “वे (राजद) सिर्फ नारेबाजी करते हैं और एक अंगूठाछाप को मुख्यमंत्री बनाते हैं।” 1997 में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने चारा घोटाला के मामले में गिरफ्तारी का सामना करने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए अपनी पत्नी राबडी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था जिन्होंने कम औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है। आशा ने कहा कि उनके पिता ने यह बयान देकर राबडी देवी को अपमानित किया है इससे हम सभी महिलाएं दुखी हैं। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *