आम चुनाव से पहले प्रियंका की राजनीतिक विजन पर प्रकाशित हो सकती है किताब

नई दिल्ली,अपने नाना पंडित जवाहरलाल नेहरू की ही तरह अब उनकी पड़पोती यानि प्रियंका गांधी लेखिका बनाने की तैयारी में है। हालांकि नेहरू की भी की तरह प्रियंका गांधी के चुनावी राजनीति में उतरने को लेकर अकसर कयास लगते रहते हैं, लेकिन इन दिनों वह एक पुस्तक लिखने में व्यस्त हैं। सूत्रों के मुताबिक इस किताब के जरिए प्रियंका गांधी अपने राजनीतिक विजन को लोगों के सामने रख सकती हैं। एक प्रकाशक की ओर से प्रियंका गांधी को भेजा गया प्रस्ताव पत्र है, जिसमें किताब छापने का प्रस्ताव दिया है। ‘अगेंस्ट आउटरेज’ नाम से पुस्तक लिख रहीं प्रियंका इसके जरिए अपने राजनीतिक दृष्टिकोण को रखेंगी। सूत्रों के मुताबिक 300 पेज की इस किताब के लिए प्रकाशक ने प्रियंका गांधी को 1 करोड़ रुपये की राशि एडवांस के तौर पर दी है। प्रियंका गांधी इस किताब की पांडुलिपि प्रकाशक को मार्च, 2019 तक सौंपेंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी यह पुस्तक आम चुनाव के आसपास ही रिलीज हो सकती है। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को राहुल गांधी बनाम पीएम नरेंद्र मोदी बनाने के मूड में है। सूत्रों के मुताबिक यह पुस्तक अंग्रेजी, हिंदी एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में मार्केट में उपलब्ध होंगी। इसके अलावा ऑडियो बुक के तौर पर भी इसे रिलीज किया जाएगा। हालांकि प्रियंका गांधी के ऑफिस ने किताब को लेकर पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *