राजस्थान में गेहलोत मुख्यमंत्री और पॉयलट उप मुख्यमंत्री होंगे

नई दिल्ली,अंततः कांग्रेस नेतृत्व ने राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री का मसला एक फॉर्मूले के तहत हल कर लिया है। जिसके तहत अशोक गेहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पॉयलट को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इन दोनों के नाम का एलान AICC ऑफिस में राजस्थान के पर्यवेक्षक वेणुगोपाल की ओर से किया गया है। इसके पहले आज फिर राजस्थान पर पार्टी नेतृत्व ने गेहलोत और पॉयलट से अलग-अलग और एक साथ चर्चा की। नेतृत्व के मसले को लेकर जो फार्मूला बना था उस पर दोनों की रजामंदी के बाद यह एलान किया गया। सहमति के बाद राहुल गाँधी ने दोनों नेताओं के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट की। गेहलोत और पॉयलट ने कहा कि वह आज शाम राज्यपाल को सरकार बनाने का पत्र सौपेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *