2018 के अंतिम माह में दुखी हुए देश के इकलौते ‘खुशहाल मंत्री’

भोपाल, भारत के इकलौते ‘खुशहाल मंत्री’ लाल सिंह आर्य को भी सन 2018 अपने अंतिम माह में दुख दे गया। आर्य भी मध्य प्रदेश के उन मंत्रियों की सूची में शामिल हैं, जो इस बार चुनाव हार गए हैं। आर्य को कांग्रेस उम्मीदवार ने 25 हजार मतों से हराया। आर्य मध्य प्रदेश के खुशहाली मंत्रालय के पहले मंत्री थे। इस मंत्रालय की स्थापना राज्य में लोगों की जिंदगी में खुशहाली बढ़ाने के लिए की गई थी।
लाल सिंह आर्य भिण्ड जिले के गोहद विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थे। यहां लाल सिंह आर्य को 38992 मिले, जबकि कांग्रेस के रनवीर जाटव ने 62981 वोटों के साथ जीत हासिल कर ली। सन 2017 में मंत्री बनने के बाद आर्य के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं, क्योंकि पुलिस ने सन 2009 में कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल उनका मामला अदालत में लंबित है। शिवराज सिंह चौहान के मध्य प्रदेश का चौथी बार सीएम मुख्यमंत्री बनने का सपना कांग्रेस ने तोड़ दिया है। करीब 24 घंटे मतगणना प्रक्रिया चलने के बाद बुधवार को कांग्रेस पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, वह बहुमत से आंकड़े 116 से दो सीट दूर रह गई है। इसके बाद बसपा और सपा ने कांग्रेस के समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *