रायपुर, मुख्यमंत्री और राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी ले ली है। उन्होंने जनता को संबोधित करते कहा कि तीन बार मेरे नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। इस दौरान जीत का श्रेय भी मुझे दिया गया। उसी प्रकार वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव भी मेरे ही नेतृत्व में लड़ी गई जिसमें पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। इसके साथ ही डॉ.रमन ने कांग्रेस को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के जनादेश का मैं स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि कांग्रेस जनता के उम्मीदों पर खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा जनता द्वारा जनादेश को स्वीकारते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दी हैं। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को रूझानों में 60 से ज्याद सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा 20 सीटों के अंदर ही सिमटती हुई नजर आ रही है। जबकि जनता कांग्रेस को 8 और अन्य के खाते में एक सीटें जाती दिख रही है।