नई दिल्ली, अगस्ता वेस्टलैंड के बिचौलिए क्रिश्चन मिशेल का प्रत्यर्पण लेन-देन के माध्यम से संभव हुआ है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी की राजकुमारी शेख लतीफा उम्र 33 वर्ष अपने पिता से नाराज होकर देश छोड़कर भागी थी। राजकुमारी गोवा के नजदीक पहुंच गई थी। वह भारत सरकार से शरण मांग रही थी। इसकी जानकारी भारत सरकार ने सऊदी अरब को दी। राजकुमारी को अपनी हिरासत में लेकर भारत ने उसे सऊदी अरब को सौंप दिया। खुफिया एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में बिचौलिए क्रिश्चन मिशेल को भारत लाने के लिए उच्चस्तरीय लेन-देन किया गया ।राजकुमारी को सौंप कर भारत में मिशेल का प्रत्यपर्ण सरकार ने कराया है। उल्लेखनीय है, सऊदी अरब के एक राज नायक पर 2015 में दो नेपाली महिलाओं के साथ नई दिल्ली में बलात्कार करने का आरोप लगा था। इस राजनायक ने बाद में भारत छोड़ दिया था। भारत सरकार ने इस मामले में ठंडा रुख अपनाए रखा। बदले में उच्चस्तरीय प्रयासों से मिशेल के प्रत्यर्पण को लेकर सऊदी अरब को तैयार किया।
राजकुमारी शेख लतीफा के बदले मिशेल को भारत लाया गया ?
