ईवीएम मशीन हुई खराब, 3 घंटें के इंतजार के बाद अपना वोट कर सके केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, राजस्थान में शुक्रवार को 199 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। प्रदेश में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें सामने आई हैं। ईवीएम की खराबी से आम वोटर ही नहीं मोदी सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन राम मेघवाल को भी परेशान होना पड़ा। सुबह 8 बजे वे मतदान करने पहुंचे लेकिन ईवीएम में खराबी के कारण 11:30 बजे वोट डाल सके। अपनी सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय जल संसाधन और संसदीय कार्य मामलों के राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल बीकानेर पूर्व के बूथ नंबर 172 पर मतदान के लिए पहुंचे और लाइन में लग गए। इस बीच,ईवीएम खराब हो गई, जिस ठीक करने में घंटों का समय लग गया। इस बीच उन्हें मतदान के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।
दिलचस्प बात ये है कि अर्जुन राम मेघवाल का आज जन्मदिन है। मेघवाल का जन्म 7 दिसंबर, 1954 को हुआ है। वे बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और मोदी सरकार में जल संसाधन मंत्री है। मेघवाल ने बीकानेर के जिस विद्यालय में पढ़ाई की आज उसी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। ये बीकानेर पूर्व के बूथ नंबर 172 का मतदान केंद्र था। मेघवाल राजस्थान में बीजेपी के दलित चेहरा हैं। बीकानेर से पहली बार 2009 में लोकसभा सदस्य बने थे। इसके बाद उन्होंने दोबारा 2014 में जीत हासिल की है। मेघवाल राजनीति में आने से पहले प्रशासनिक सेवा में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *