परिणीति ने जूता छिपाई की रस्म में की थी 3.5 करोड़ की मांग, मिले सिर्फ 5 लाख

मुंबई, बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हालीवुड अभिनेता-गायक निक जोनास का जोधपुर के उम्मेद भवन में विवाह संपन्न हो गया है। प्रियंका की चचेरी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने जीजू जोनास से जूता छिपाई रस्म के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपए की भारी-भरकम रकम मांगी थी। उन्हें मनचाही रकम तो नहीं मिली, लेकिन जो कुछ मिला, वह भी कम नहीं है। विवाह के दौरान निक जोनास और बारात का स्वागत प्रियंका चोपड़ा की मां ने किया था। परिणीति चोपड़ा ने जूता छिपाई की रस्म की थी। परिणीचि ने जूता वापसी के लिए पहले 3 करोड़ 50 लाख की मांग की थी। जीजा जोनास ने उन्हें जूतों की वापसी के लिए पांच लाख रुपए दिए। परिणीति ने इस राशि को ससम्मान स्वीकार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *