दिन- रात के तापमान में बढ़ोतरी, दो दिन बाद शुरू होगा ठंड का दौर

भोपाल, दीपावली के बाद दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरु हुआ, वह आज तक जारी है। ऐसा हवाओं का रुख बदलने का कारण होना, बताया जा रहा है। दो दिन बाद फिर से ठंड बढने के आसार बन रहे हैं। वहीं रात का तापमान सामान्य बना रहने से हल्की ठंड बरकरार है, लेकिन दोपहर के वक्त धूप में चुभन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग की माने तो जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत में एक बार फिर बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद हवा का रुख फिर बदलेगा और दो दिन बाद राजधानी सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर ठंड का दौर शुरू होने के आसार हैं। दीपावली के बाद दो दिन तक वातावररण में सिहरन रही, लेकिन उसके बाद ठंड रूठ सी गई। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार तक जारी रहा। इसी क्रम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का तापमान 15 डिग्री से. दर्ज हुआ,जो सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात (14 डिग्री से.) के मुकाबले एक डिग्रीसे. अधिक रहा।
इसी तरह बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्रीसे. (32.8 डिग्री से.) तक जा पहुंचा,जो कि सामान्य से 3 डिग्री से. अधिक रहा। मंगलवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री से. रिकार्ड हुआ था। आसमान साफ बना रहने से धूप में चुभन महसूस होती रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी बीके साहा ने बताया कि बुधवार में दोपहर बाद तक हवा का रुख पश्चिमी और दक्षिणी बना हुआ था। शाम को पश्चिमी हवा चलने लगी थी। साहा के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-काश्मीर और उसके आसपास सक्रिय है। उसके प्रभाव के कारण उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरक चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण हवाओं का रुख उत्तरी नहीं हो पा रहा है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी होने की संभावना है। इससे दो दिन बाद राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड का दौर शुरूहो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार से बर्फबारी होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *