देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब अपने विदेशी लुक के कारण सुर्खियां बटोर रही, विदेशी मीडिया में छाया बोल्ड अंदाज

मुंबई,अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब अपने विदेशी लुक के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने बदले लुक के कारण प्रियंका भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में छा गई हैं। दरअसल प्रियंका का अब बोल्ड अंदाज लोगों के सामने आ रहा है। उनकी इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरें फैंस को भी हैरान किए हुए हैं। इससे पहले कि प्रियंका अपने अमेरिकन पॉप सिंगर मंगेतर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधतीं यह लुक देख वो भी हैरान हैं, जिन्होंने उनसे भारतीय संस्कृति की हिमायती बनने का अंदाजा लगा रखा था। वैसे शादी पूर्व वो काफी मस्ती करती नजर आई हैं। आपको बतला दें कि प्रियंका ने पिछले हफ्ते ब्राइडल शावर का आयोजन किया, फिर उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी की और बहुत ही मस्त अंदाज में की। इस पार्टी के दौरान प्रियंका ने बेहद हॉट और बोल्ड लुक में तस्वीरें खिंचवाईं, जो कि अब सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। वैसे आपको बतला दें कि प्रियंका ने खुद ही इन फोटोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं, इस कारण यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने यह लुक जानबूझकर लिया है ताकि फिल्मी दुनिया में उनकी पूछ-परख बनी रहे। तस्वीरों में हॉट दिखने के लिए प्रियंका ने मानों नया दांव खेला है और उसमें वो काफी हद तक सफल भी रही हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका ने वाइट रंग का सेक्सी फेदर्ड गाउन पहन रखा है, जिसमें से उनकी बोल्डनेस साफ झलक रही है। उन्होंने एक हेवी ओवरकोट भी कैरी किया जिस कारण उनका लुक और भी बोल्ड हो गया। वैसे तस्वीर बयां कर रही हैं कि प्रियंका काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *