लखनऊ, उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार में सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया एवं काबीना मंत्री ओम प्रकाष राजभर ने एक बार फिर अपने ही सहयोगी दल पर करारा प्रहार किया है। जिलों के नाम बदले जाने से नाखुश राजभर ने कहा है कि कि नाम बदलना मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा नाटक है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले। राजभर ने कहा भाजपा ने मुगलसराय और फैजाबाद का नाम बदल दिया क्योंकि वह मुगल के नाम पर थे। उन्होंने कहा उनके पास राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी के मंत्री मोहसिन रजा हैं। भाजपा को तो पहले इन तीनों का नाम बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सब नाटक जब भी पिछड़े और शोषित वर्ग अपने अधिकार मांगने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हैं तो उनका ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने जो चीजें दी हैं वे किसी और ने नहीं दी हैं। राजभर ने सवाल किया, क्या हम जीटी रोड फेंक दें। लाल किला किसने बनवाया। ताज महल किसने बनवाया।