मनप्रीत की कप्तानी में विश्व कप में उतरेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम , डिफेंडर लाकड़ा की वापसी

नई दिल्ली,मनप्रीत सिंह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 28 नवंबर से शुरू होने वाले हॉकी विश्वकप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे। विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। 18 सदस्यीय भारतीय टीम में चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम को उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम में अकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह, वरुण कुमार, हरमनप्रीत सिंह और कृष्ण बहादुर पाठक को शामिल किया गया है। अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा भी फिट हो गये हैं और उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। लाकड़ा गत माह मस्कट में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहे थे और रिहैबिलिटेशन के बाद वह अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, कोठाजीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह के साथ रक्षापंक्ति की कमान संभालेंगे। मिडफील्ड में इसके अलावा युवा सुमित, नीलकांता शर्मा व युवा हार्दिक सिंह को अवसर दिया गया है।
भारत की मेजबानी में हो रहे पुरूष विश्वकप का आयोजन 28 नवंबर से भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में किया जाएगा।
भारतीय टीम विश्वकप में अपने अभियान की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारतीय टीम में पी आर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक गोलकीपर रहेंगे।
भारतीय टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफैंडर : हरमनप्रीत सिंह, बिरेंद्र लाकरा, वरुण कुमार, कोठजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास।
मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम (उप-कप्तान), नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित।
फारवर्ड : आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *