पोस्टर में अखिलेश हाथ में चक्र लिए दिखे, कार्यकर्ताओं ने लगाए होर्डिंग्स

वाराणसी, बनारस में सपा नेता अखिलेश पोस्टर में हाथ में चक्र लिए दिखे, ऐसे होर्डिंग्स सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के वाराणसी दौरे से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनके भगवान कृष्ण वाले पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में अखिलेश हाथ में चक्र लिए हुए हैं। वहीं उनके यह होर्डिंग्स सुर्खियों में छाए हुए हैं। पोस्टर लगाने वाले समाजवादी छात्रसभा के सचिव मनोज यादव उर्फ गोलू का कहना है कि हम यदुवंशियों के लिए अखिलेश भगवान कृष्ण का अवतार ही हैं। उन्होंने जिस तरह से अपनी सरकार रहते हुए सबसे नीचे तबके के लोगों का विकास किया है, यह काम कोई आम आदमी नहीं बल्कि भगवान ही कर सकते हैं।
ज्ञात हो कि, अखिलेश यादव गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए गुरुवार को काशी आ रहे हैं। 2007 के बाद अखिलेश दूसरी बार यहां इस पूजा में शामिल होने आ रहे हैं। उनके इस दौरे से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर को पोस्टर से भर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *