मुंबई,देश का सबसे रईस औद्योगिक घराने रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी की प्यारी बिटियां ईशा दांपत्य सूत्र में बंधने जा रहीं हैं। ईशा और पीरामल ग्रुप के अजय पीरामल के बेटे आनंद की शादी की तैयारियां धूम-धाम से चल रही हैं। दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और इसे सबसे पहले गणपति बप्पा को चढ़ाया गया। नीता और मुकेश अंबानी सोमवार रात सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रार्थना की और अपना बेटी की शादी का पहला कार्ड भेंट किया। इस दौरान साथ में उनका छोटा बेटा अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन भी मौजूद थीं। सभी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहे थे। वहीं नीता अंबानी हाथ में पूजा की थाल लिए हुए थीं जिसमें शादी का कार्ड रखा था। हालांकि अभी शादी की डेट को कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों की मानें तो दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इससे पहले सितंबर में दोनों की सगाई का 3 दिवसीय कार्यक्रम इटली के लेक कोमो में हुआ। इस जश्न में बॉलिवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं। ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं। आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर के मंदिर में प्रपोज किया था। ईशा अंबानी के इंस्टाग्राम फैनक्लब पर आनंद के उन्हें प्रपोज करने की तस्वीरें सामने आई थीं।