…करण के शो में ही नहीं वैसे भी रणवीर की बेबी बनीं दीपिका

मुंबई,बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बहुत जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में अब इन दोनों कलाकारों के बीच की ट्यूनिंग लोगों को दिखने लगी और अधिकांश तो इस मेल को यूनिक बता रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि दोनों एक-दूसरे के सम्मान का पूरा ख्याल रखते हुए नजर आते हैं। यदि यकीन नहीं आता तो कॉफी विद करण के उस एपीसोड को देख लें जिसमें रणवीर और दीपिका आए थे और यहां दोनों का एक दूसरे के प्रति आत्मीय सम्मान यदि आपको नजर न आए तो फिर कह देना। दरअसल शो के दौरान रणवीर दीपिका को बेबी कहकर संबोधित करते नजर आए। इसका एक वीडियो फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसकी घोषणा इन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर की है। दोनों ने अपनी शादी की तारीख 14 और 15 नवंबर बताई है। इन दो दिनों के विवाह कार्यक्रम के दौरान ही दोनों सात फेरे लेंगे और एक-दूसरे को जीवन साथी के तौर पर स्वीकार करते हुए एक नए जीवन की शुरुआत करेंगे। वैसे देखा जाता रहा है कि ऑनस्क्रीन हो या फिर ऑफस्क्रीन, इस जोड़ी की खास कैमिस्ट्री सदा देखने को मिली है, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। ऐसे में कॉफी विद करण शो में पहुंचे रणवीर का दीपिका को बेबी कहना सभी को भाया हे। मेकर्स को भी यह खासा पसंद आया इसलिए उन्होंने इसे शो के प्रमोशनल वीडियो के तौर पर ट्विटर पर शेयर कर दिया, जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। इस शो में सुपरस्टार अक्षय कुमार की भी मौजूदगी है जो काफी मस्ती करते नजर आने वाले हैं। बहरहाल दीपिका तो अब रणवीर की बेबी बन ही गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *