मुंबई के लुईस का 40 लाख का सोना देवास में उतरा

देवास,मुंबई के कुर्ला में रहने वाले लुईस पोल चौकर मंगलवार को देवास होते हुए मुंबई लौट रहे थे। मध्य प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। रास्ते में उनकी गाड़ी को रोका गया और जांच के लिए लुईस को गाड़ी से बाहर निकाला गया। उसने अपने शरीर पर सोने के जेवर पहन रखे थे, यह देखकर चुनाव आयोग की टीम हतप्रभ रह गई।
चुनाव आयोग की टीम ने उनके सारे जेवर उतरवा लिए। लुईस ने अपने शरीर में 1 किलो 539 ग्राम सोने के जेवर पहन रखे थे। सर्राफा कारोबारी से जब मूल्यांकन कराया गया, तो वह 40 लाख के जेवर पहने हुए था। यह आभूषण जांच टीम ने ट्रेजरी में जमा करा दिए हैं। लुईस से जप्त सोने के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। उसके बाद ही उसे यह सोना आयकर विभाग के आदेश से वापस मिलेगा। लुईस ने यह सोना पै‎त्रिक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *