राफेल घोटाले की जाँच के डर से CBI निदेशक को हटाया, महिलाओं के पक्ष में PM ने नारा तो दिया पर किया कुछ नहीं : राहुल

कोटा/सीकर,दो रोज से राजस्थान के चुनावी अभियान पर आये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरसे हैं, उन्होंने कहा राफेल सौदे की जाँच के डर से घबड़ा कर रात एक बजे सीबीआई के निदेशक को बदल दिया,जबकि वह ऐसा नहीं कर सकते थे. कांग्रेस अध्यक्ष सीकर में सांकल महारैली को सम्बोधित कर रहे थे.
कोटा में उन्होंने सभाओं के अलावा महिला सम्मलेन में शिरकत की. महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाते हुए राहुल ने एक बार फिर पीएम मोदी और भाजपा को आड़े हाथों लिया है। महिला कांग्रेस के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के एक विधायक ने एक महिला के साथ रेप किया, लेकिन प्रधानमंत्री चुप रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक शब्द भी नहीं कहा। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के पक्ष में अच्छा नारा दिया, लेकिन जब कुछ कर दिखाने का समय आया, उन्होंने कुछ नहीं किया। राहुल गांधी ने कहा कि महिला कांग्रेस हमसे आगे निकल गई। महिला कांग्रेस सड़कों पर, शहरों में, गांव में सब जगह दिखाई दे रही हैं। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सभी विंग को पीछे छोड़ दिया है। मेरा काम सिर्फ जज करने का है। मेरा काम लॉयर का नहीं हूं। मगर मैं आपको ऑफर दे रहा हूं कि मैं आपका लॉयर बन सकता हूं। मैं आपकी बात रख सकता हूं। मगर जब भाजपा से लड़ने की बात होती है तो महिला कांग्रेस नहीं दिखती हैं। आप सब जगह भाजपा से लड़ने के लिए तैयार रहेंगी। यह वादा कीजिए। राहुल ने कहा कि दुनिया में पेट्रोल का दाम गिर रहा है और भारत में बढ़ रहा है। पहले गैस सिलेंडर का दाम चार सौ रुपये होता था, अब नौ सौ रुपये है। इसलिए आप बाकी राज्यों में भी जाइए और कांग्रेस पार्टी को जिताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *