रुस की टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा अरबपति कारोबारी को डेट कर रही

मास्को,रुस की टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा आजकल एक अरबपति कारोबारी अलेक्जेंडर गिलक्स को डेट कर रही हैं। बीते दिनों मारिया ने इंस्टाग्राम पर अलेक्जेंडर की फोटो शेयर की। इन दोनों के बीच डेटिंग की खबरें इस साल जनवरी में सामने आई थी हालांकि मारिया इससे इंकार कर रही थी पर अब मारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अलेक्जेंडर की फोटो शेयर कर इसे खबर पर मुहर लगा दी है। गिलक्स ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और विलियम्स के अच्छे दोस्त हैं। शारापोवा की ब्वॉयफ्रैंड लिस्ट भी काफी लंबी रही है। कई नामी हस्तियों से उनके संबंध रहे। 2008 में उन्होंने टीवी सैलिब्रिटी चार्ली एबरसोल के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर बास्केटबॉल प्लेयर साशा वुजानिक के साथ नजदीकियां बढ़ाईं।दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *