राहुल और सिंधिया को दिखाया महाभारत के रथ पर सवार, राहुल सारथी- सिंधिया बने अर्जुन

ग्वालियर,ग्वालियर में एक कांग्रेसी पोस्टर चर्चा विषय बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चंबल-ग्वालियर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ये इलाका कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का मजबूत दुर्ग माना जाता है। राहुल के स्वागत में ग्वालियर क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें राहुल और सिंधिया को महाभारत के रथ पर सवार दिखाया गया है। राहुल को भगवान कृष्ण की तरह पर रथ की कमान संभाले हुए दिखाया गया है। जबकि सिंधिया को अर्जुन की भूमिका में पेश किया गया है। माना जा रहा है कि सिंधिया समर्थकों के द्वारा ये पोस्टर इलाके में लगाए गए हैं। ये पोस्टर मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के बीच नए सियासी विवाद को जन्म दे सकता है। राज्य में कांग्रेस नेताओं के बीच वर्चस्व की जंग जगजाहिर है।
कांग्रेस आलाकमान इसी मद्देनजर अभी तक राज्य में सीएम पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। जबकि सिंधिया के गढ़ में राहुल के स्वागत में लगाए पोस्टर की सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष चंबल-ग्वालियर ने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत दतिया में मां पीताम्बरा देवी दर्शन के साथ किया। राहुल इन दो दिनों में छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो स्थानों पर रोड-शो करेंगे। राहुल मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा में जाकर दर्शन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके साथ-साथ होंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस इसी इलाके में सबसे मजबूत स्थिति में हैं। पिछले चुनाव में सबसे ज्याजा सीटें इसी संभाग में मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *