अभिनेत्री के अफेयर की अफवाह फ़ैला कर उससे कौमार्य परीक्षण की मांग करने वाला अभिनेता गिरफ्तार

बेंगलुरु, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक वरिष्ठ अभिनेता ने एक अभिनेत्री से कहा कि वह अपने कौमार्य का परीक्षण कराए तभी वह मानेगा कि उसका किसी के प्रेम संबंध नहीं है। इसके बाद उसने अभिनेत्री को गालियां देते हुए कहा कि उसके कन्नड फिल्म निर्देशक किशोर सी नायक के साथ प्रेम संबंध हैं। अभिनेत्री की शिकायत के बाद अभिनेता राजशेखर एनएन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभिनेत्री की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने राजशेखर को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि कन्नड फिल्म आइस महल जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है। राजशेखर ने इस फिल्म में अभिनेत्री के पिता का रोल निभाया है। अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि राजशेखर ने उन्हें सूचित किया कि राजशेखर उसके अफेयर की अफवाह फैला रहे हैं। अभिनेत्री ने जब इस पर आपत्ति जताने के लिए उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह केवल तभी उसे निर्दोष मानेंगे जब वह अपनी वर्जिनिटी की जांच कराएंगी। इसके बाद राजशेखर ने अभिनेत्री को गालियां भी दीं। राजशेखर को पीछा करने, अपमानित करने और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *