UP विधानसभा अध्यक्ष ने लिया सत्र की तैयारियों का जायजा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने 14 दिसंबर से आहूत किये गये द्वितीय सत्र की तैयारियों को लेकर विधान सभा परिसर एवं सभा मण्डप का निरीक्षण किया। दीक्षित ने भाजपा, सपा, बहुजन समाजपार्टी, कांग्रेस, अपना दल एवं सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के विधान मण्डल कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। विभिन्न विधान मण्डल के प्रभारियों द्वारा अपने यहाॅ की कतिपय आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट किया।दीक्षित ने प्रमुख सचिव विधान सभा को सम्बन्धित कार्यालयों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिये।
दीक्षित ने बताया कि 13 दिसंबर को 11ः30 बजे कार्यमंत्रणा एवं 12ः30 बजे दलीय नेताओं की बैठक आयोजित की गयी है। साथ ही अध्यक्ष विधान सभा ने विभिन्न दलों के नेताओं से व्यक्तिगत वार्ता कर कार्यमंत्रणा समिति एवं दलीय नेताओं की बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया। विधान सभा अध्यक्ष द्वारा किये गये निरीक्षण के समय प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रमुख सचिव, विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे, मार्शल व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *