After Marriage ताज में जश्न, विराट-अनुष्का का Reception 21 को दिल्ली में

नई दिल्ली,  टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को इटली में शादी कर ली है। 11 दिसंबर की इस शादी के बाद वह रिशेप्शन पार्टी भी देंगे। ये पार्टी देश कि राजधानी दिल्ली में 21 दिसंबर को होगी। रिसेप्शन पार्टी शाम 8:30 बजे से शुरू होगी जो दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक इन्क्लेव के दरबार हॉल में होगी। इटली में सोमवार को विराट और अनुष्का ने शादी रचा ली। दोनों जिंदगी भर के लिए एक दूसरे के साथ प्यार के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी किसी फेरीटेल से कम नहीं थी। ​दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि विरुष्का को जयमाल के समय तीन फीट ऊपर तक उठा दिया था ताकि वह एक दूसरे के गले में माला न डाल पाएं। बता दें कि विराट को उसके बचपन के दोस्तों ने इतना ऊंचा उठाया कि अनुष्का उनके गले में माला डाल ही नहीं पा रही थीं।

क्रिकेट जगत के साथ ही बॉलीवुड ने भी बधाई दी
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को शादी के पवित्र बंधन में बंधने पर क्रिकेट जगत के साथ ही बॉलीवुड सितारों ने भी बधाई दी है। विराट औरअनुष्का की शादी इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में हुई। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। कोहली और अनुष्का ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। जोड़ी ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया। हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।”
विराट और अनुष्का ने जब सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया, तो खेल जगत के साथ ही सिने जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। इटली में जाकर विराट-अनुष्का शादी के पवित्र बंधन में जाकर बंधे। इसके बाद दुनिया भर के क्रिकेटर्स ने विराट को बधाई दी। महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने भी इस नए जोड़े को शादी की बधाई दी है। तेंडुलकर ने बधाई देते हुए लिखा आप दोनों एकसाथ बहुत खूबसूरत दिख रहे हो। बल्लेबाज शिखर धवन ने भी दोनों को बधाई दी। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी दोनों के जीवन में खुशियों की कामना की। टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी इस मौके पर इन दोनों को बधाई दी। पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी टीम इंडिया के वर्तमान कैप्टन को इस अंदाज में बधाई दी। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी इस नए जोड़े को शादी के बंधन में बंधने पर बधाई दी। पूर्व टेस्ट खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी विराट-अनुष्का को बधाई दी। वहीं सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश देने वालों की कतार लग गईहै। उन्हें बधाई देने वालों में बड़ी संख्या में फिल्म जगत के लोग शामिल हैं। इसके बाद जैसे ही अनुष्का और विराट ने अपनी शादी का ऐलान सोशल मीडिया पर किया, वैसे ही उन्हें बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए। अभिनेता शाहरुख खान ने उन्हें शादी की बधाई देते हुए लिखा, “अब ये हुई न रियल रब ने बना दी जोड़ी। अनुष्का और विराट को मेरा प्यार. दोनों आपका जीवन खुशियों से भर दें।” महानायक अमिताभ बच्चन ने भी शादीशुदा जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दी। फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्वीट करके इस जोड़े पर प्यार बरसाया है और बधाई दी है। इसके अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, परिणीति चोपड़ा समेत कई स्टार्स ने ट्वीट कर दंपति को बधाई दी है।
अफरीदी, शोएब अख्तर ने भी बधाई दी
भारत और पाकिस्तान भले ही सीरीज न खेल रहे हों पर भारतीय क्रिकेटरों का चाहने वाले पाक में भी हैं। विराट और अनुष्का को उनकी इस नई पारी के लिए दुनिया भर के क्रिकेटरों के साथ ही पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *